लखीमपुरखीरी, जुलाई 12 -- पवित्र सावन माह में छोटी काशी गोला की पवित्र भूमि पर रविवार को सरदार पटेल सामाजिक एवं साहित्यक संगठन के अध्यक्ष पातीराम गंगवार के जन्म दिवस पर एक शाम भोलेनाथ के नाम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। रविवार को साईं मैरिज लॉन में रात्रि 8:00 बजे से कार्यक्रम होगा। जिसमे देश के कोने कोने से विख्यात कवि अपनी रचनाओं से भोलेनाथ की आराधना करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री अशोक कनौजिया ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक अमन अरविंद गिरि, राष्ट्रीय कुर्मी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल रिंकू, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य पटेल शिखा अशोक कनौजिया होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...