रामगढ़, नवम्बर 29 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला डीवीसी चौक में शनिवार को आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो व मांडू के विधायक तिवारी महतो उर्फ़ निर्मल महतो का पार्टी कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर गर्मजोशी से स्वागत किया। आजसू सुप्रीमो व विधायक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। आजसू सुप्रीमो ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा आजसू नीति और सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है, जो विकास के नए रास्ते पर चलने को प्रतिबद्ध है। यह आम-आवाम की पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम जनता की समस्याओं के समाधान का प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर जिला परिषद सदस्य जलेश्वर महतो, जिला कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश महतो, केंद्रीय सदस्य अशोक कुमार महतो, प्रखंड अध्यक्ष अंगद महतो, सचिव नित्यानंद महतो, विशु रजवार, राहुल कुशवाहा, संतोष महतो, मुक...