रामगढ़, फरवरी 3 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला वन क्षेत्र में पिछले कई माह जंगली हाथियों का आतंक बदस्तुर जारी है। बीती रात हाथियों ने हेसापोड़ा पंचायत के परसाडीह केवट टोला, डुमरडीह, मीडियाजारा व बंदा पंचायत के बड़काजारा गांव में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाते हुए फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। हाथियों ने बड़काजारा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का ग्रील गेट व केंद्र का दरवाजा तोड़कर पोषाहार को खा गए। साथ ही कमरे के अंदर रखे बक्से को पैरों से कुचलकर तहस नहस कर दिया। जिससे बक्सा में रखे जरुरी कागजात बर्बाद हो गया। गैस सिलेंडर को भी कमरे से बाहर निकालकर फेंक दिया गया। इसके बाद हाथियों ने दर्जनों किसानों के खेत में लगे आलू, मटर सहित हरि सब्जियों के फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया। वनकर्मी मनीष शर्मा ने बताया कि गोला वन क्षेत्र में हाथियों का झुंड द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.