रामगढ़, मई 28 -- गोला, निज प्रतिनिधि। प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां छिन्नमस्तिके मंदिर के पूर्वी छोर की गोला थाना क्षेत्र में बने मेन गेट के पास बुधवार की देर शाम को अज्ञात वाहन के धक्के से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के कोराम्बे गांव निवासी लखन महतो पिता स्व तुलसी महतो 52 वर्ष के रूप में की गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मृतक रजरप्पा मंदिर से बकरे का सिर खरीद कर पैदल घर जा रहा था। इसी क्रम में एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार धक्का मार दिया और भाग निकला। आसपास के लोगों ने 108 एम्बूलेंस के जरिए उसे सीएचसी गोला में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव कब्जे में लेकर थाना ले गई। पुलिस ने बताया कि शव को सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा जाएगा। पुलिस ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.