बिजनौर, मार्च 10 -- नांगल सोती। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विभाग उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए आरबीएस इंटर कॉलेज की छात्रा शिवी ने गोला फेंक में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। बरेली जोन की तरफ से युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विभाग अंतर्गत उत्तरप्रदेश ग्रामीण खेल लीग की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2024-25 स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेडा जनपद अमरोहा मे आयोजित की गई। जिसमें राजा भरत सिंह इंटर कॉलेज की तरफ से कुमारी शिवी कक्षा 10 ने प्रतिभाग करते हुए सब जूनियर वर्ग गोला फेंक मे तृतीय स्थान पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रबंधक कावेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष राघव प्रताप, अध्यक्ष यशवीर सिंह, प्रधानाचार्य राजीव चौहान ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.