रामगढ़, फरवरी 10 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर फरार चल रहे चार फरार अभियुक्तों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग गांवों में आरोपियों के घरों पर इश्तहार चिपकाया है। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि निवर्तमान अंचल अधिकारी समरेश प्रसाद भंडारी ने कैथा निवासी संतोष महतो, कांकेबार के देवानन्द कुमार महतो, चितरपुर के सहबाज अंसारी उर्फ गोल्डी, बोरोबिंग के शिवनन्दन मुण्डा सहित 400-500 अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध नाजायज मजमा बनाकर हरवे हथियार से लैश होकर हमला करने व सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ गोला थाना मामला दर्ज है। कांड के फरार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने उसके घर पर न्यायालय के आदेश से इश्तेहार चिपकाया है।

हिंदी ह...