रामगढ़, नवम्बर 26 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना में बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन कर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों कर्मियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना पढ़कर की गई। इस दौरान भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही हर नागरिक को सामाजिक, आर्थिक, विचार अभिव्यक्ति, राजनीतिक न्याय, विश्वास व उपासना की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने अपने कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान में निहित मूल्यों को समाज में स्थापित करना प्रत्येक नागरिक के साथ पुलिस कर्मियों की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि संविधान द...