रामगढ़, जनवरी 11 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के भैरवा जलाशय में रविवार को नववर्ष के उपलक्ष्य में आलू प्याज हरी सब्जी आढ़ती संघ की ओर से वनभोज का आयोजन किया गया। जिसमें संघ के सभी व्यवसाई ने भाग लिया। इस दौरान संघ के सदस्यों ने एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दी और लजीज खाना का आनंद उठाते हुए जमकर मस्ती की। इस दौरान संघ को मजबूत बनाने सहित गोला डेली मार्केट का सुंदरीकरण जल्द पूरा कर व्यवसायियों को जगह देने, डेली मार्केट का सुव्यवस्थिति ढंग से संचालन के लिए कमेटी का गठन करने, कोल्ड स्टोर में मनमानी भाड़ा वृद्धि पर रोक लगाने, कोल्ड स्टोर के प्रबंधक से सब्जियों के रख रखाव को सुदृढ़ करने, व्यवसाईयों को डेली मार्केट में जल्द दुकान उपलब्ध कराने सहित अन्य कई विषयों पर चर्चा करते हुए जिला प्रशासन से उक्त विषय पर उचित पहल करने की मांग की गई है। संघ के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.