रामगढ़, सितम्बर 6 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के टोनागातू में शनिवार को बुढ़करमा परब धुमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा भाई-बहन का प्रेम व प्राकृतिक संरक्षण का संदेश देने वाला यह पर्व झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर है। करमा पर्व के बाद बुढ़करमा परब ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि बुढ़करमा महोत्सव झारखंड की समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति से जोड़ता है और भाई-बहन के अटूट रिश्ते को मजबूत करता है। मेरी कामना है कि हम सभी इस त्योहार को मिलजुल कर आपसी सौहार्द्र और भाईचारे के साथ मनाएं। आने वाली पीढ़ियों तक इस परंपरा को जीवित रखें। पर्व और त्योहार हमें एकजुट रहने का संदेश भी देती है। उन्होंने लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.