पटना, फरवरी 25 -- पटना, वसं। पीरबहोर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात गोलीबारी करने वाले आरोपितों की तलाश में पुलिस ने शनिवार पूरी रात चंबल घाटी में छापेमारी की। आरोपितों के घर और उनके छुपने के संभावित ठिकाने खंगाले गए। लेकिन फरार होने के कारण किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। पुलिस अब तकनीकी सर्विलांस से आरोपितों पर नजर रख रही है।पीरबहोर थानेदार ने बताया कि इस मामले में 19 पर मुकदमा किया गया है। वहीं, फिलहाल दानिश, जसीन और लेफ्टी गुड्डू को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार की रात चंबल घाटी में दो पक्ष आपस में भीड़ गए थे। जिसके बाद दोनों के बीच जमकर गोलीबाजी हुई थी। इस गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान पर मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...