जमशेदपुर, मई 24 -- गोलमुरी के ख्वाजा कॉलोनी में एक महिला पर जानलेवा हमला किया गया है। घटना 23 मई की है। महिला का इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया गया। महिला ने कपड़े फाड़ने और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। इस घटना में महिला ने आरोपी की पहचान जफर अब्बास के रूप में की है। महिला ने दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया है कि आरोपी अचानक उसके घर पहुंचा और बहस के दौरान उसके पति पर हमला कर दिया। हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान जब महिला बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की और उसके कपड़े फाड़ दिए। उसके साथ भी मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस सक्रिय हुई और मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है और व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.