जमशेदपुर, नवम्बर 5 -- गोलमुरी के गाढ़ाबासा में मंगलवार को स्थानीय महिलाओं ने एक मेंस ब्यूटी पार्लर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि पार्लर की आड़ में लंबे समय से गलत गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने प्रशासन से इसपर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि इलाके में स्थित यह पार्लर कई बार बंद कराया गया है, लेकिन हर बार कुछ दिन बाद इसे दोबारा खोल दिया जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसपर पुलिस मौके पर पहुंचकर पार्लर को बंद कराती है। हालांकि, पार्लर संचालक कुछ दिन बाद फिर से समान गतिविधियां शुरू कर देते हैं। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि इस बार भी प्रशासन ठोस कदम नहीं उठाता तो वे सामूहिक रूप से सड़क पर उतरकर विरोध करेंगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.