जमशेदपुर, मार्च 17 -- गोलमुरी में शनिवार सुबह बाइक से गिरकर टिस्को ग्रोथ शॉप के मशीन कर्मचारी की मौत हो गई। गोलमुरी गाढ़ाबासा निवासी प्रितपाल सिंह (40) टाटा स्टील के गम्हरिया स्थित टिस्को ग्रोथ शॉप (टीजीएस) में ड्यूटी के लिए शनिवार सुबह 5.15 बजे घर से अपनी गाड़ी से निकले। थोड़ी दूर जाने पर वह सड़क पर ही गिर गए। राहगीरों ने उनके परिवार के लोगों को घर जाकर जानकारी दी। इसके बाद परिवार और मोहल्ले के लोग प्रितपाल सिंह को टीएमएच लेकर आधे घंटे में पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रितपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद प्रितपाल सिंह के शव को घर से जुगसलाई गुरुद्वारा साहिब लाया गया। यहां समाज के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद बिष्टूपुर पार्वती घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रीतपाल के परिवार में बुजुर्ग मां बलवीर कौर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.