जमशेदपुर, फरवरी 11 -- गोलमुरी थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में कन्हैया यादव नामक युवक को गोली लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद उसे इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि उसे 3 से ज्यादा गोली मारी गई है। घटना के बाद डीएसपी सिटी सुधीर चौधरी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...