जमशेदपुर, जनवरी 9 -- जमशेदपुर, वरीय संवाददाता शुक्रवार को गोलमुरी स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में 27 कंपनियों के लिए कुल 2504 रिक्तियां उपलब्ध कराई गई। मेले में युवा पहुंचे तो जरूर लेकिन इस बार भी युवाओं में रोजगार को लेकर खास उत्साह नहीं दिखा। रोजगार मेला सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित किया गया।मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर पहुंचे थे। इसमें 1600 ग़ैर तकनीकी क्षेत्र के पद और 900 तकनीकी क्षेत्र के पदों पर नियुक्ति का मौका दिया गया। इसके लिए 8वीं पास से लेकर एमबीए तक के सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा, आधार कार्ड, नियोजनालय निबंधन कार्ड तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो लिया गया। तकनीकी पदों के लिए सीधी नियुक्ति की जगह अपॉइंटमेंट ऑन कॉल की व्यवस्था की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.