गोरखपुर, सितम्बर 8 -- गोरखपुर, हिटी। गोलघर अब खाने के शौकीनों के लिए और खास बनने जा रही है। इंदिरा बाल विहार को नगर निगम ने गोलघर फूड स्ट्रीट चटोरी गली के रूप में विकसित कर दिया है। यहां लोग पैदल घूमते हुए लज़ीज़ व्यंजनों का आनंद उठा सकेंगे। रविवार को इस क्षेत्र को 'नो ट्रैफिक जोन घोषित कर बोलार्ड (लोहे के खंभे) लगाने का काम भी शुरू है। इसी सप्ताह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका लोकार्पण कर सकते हैं। करीब 40 साल पहले अस्तित्व में आया इंदिरा बाल विहार, अब आधुनिक स्वरूप में नई पहचान पा रहा है। इंदिरा गांधी तिराहे से वीर बहादुर सिंह तिराहे तक के पूरे क्षेत्र को एक समान रंग और डिजाइन में सजाया गया है। सभी दुकानों पर एक जैसे फॉन्ट में नाम, एक जैसे रंग की फसाड लाइटें और नए मेन्यू डिस्प्ले बोर्ड इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। तकरीबन 08 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.