कौशाम्बी, फरवरी 21 -- मंझनपुर। संवाददातासरसवां ब्लॉक के ऊनो गांव में भक्ति की बयार बह रही है। श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन बुधवार को कथा व्यास ने नरसिंह अवतार के साथ गोवर्धन लीला का संगीतमयी वर्णन किया। कहा कि जब भगवान श्री कृष्ण नंद गांव पहुंचे तो वहां पर इन्द्र के पूजा की तैयारी चल रही थी। भगवान ने यज्ञ बंद करवा दिया। इसके बाद अंहकारी इन्द्र ने भीषण वर्षा की। इन्द्र का घमंड चकनाचूर करने के लिए भगवान ने गोर्वधन पर्वत को अंगुली में उठाते हुए नंद गांव के लोगों की रक्षा की। गोवर्धन लीला का वर्णन सुन श्रोता भाव विभोर हो गए। जय श्रीकृष्ण के जयकारे से कथा पंडाल गुंजायमान हो उठे। श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन कथा श्रवण के लिए भारी भीड़ जुटी। कथा का शुभारंभ यजमान दशरथ लाल मिश्र, कृष्णा देवी भगवत पुराण व व्याय महराज का पूजन-अर्चन कर किया। क...