विकासनगर, मई 7 -- गोर्खाली सुधार सभा की तेलपुरा शाखा का वार्षिक अधिवेशन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्तियां प्रदान की गईं। अधिवेशन में सर्वप्रथम शाखा अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा, उपाध्यक्ष पूजा सुब्बा आदि ने पदाधिकारियों का स्वागत किया। इसके बाद कोषाध्यक्ष भावेश्वर शर्मा ने शाखा के विगत वर्ष के कार्यों और आय-व्यय का लेखा जोखा का ब्योरा प्रस्तुत किया। केंद्रीय पदाधिकारियों ने गोर्खाली सुधार सभा के कार्यों, उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं के विषय में विस्तार से अवगत कराया। तत्पश्चात केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने छात्र समीक्षा थापा, प्रतीक गुरुंग, विभुषा खनाल, नंदिनी बुराथोकी को छात्रवृत्ति प्रदान की। इस दौरान उन्होंने शाखा के...