मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- गोरौल। थाना क्षेत्र के एक गांव से लगभग छह माह पूर्व फरार युवती खुद थाने पर पहुंच गई। युवती के परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में बताया है कि सुबह वह मजदूरी करने चला गया था। उसके बाद पत्नी ने फोन कर बताई कि लड़की सूट सिलवाने गोरौल बाजार गई है। शाम तक नहीं लौटी। ग्रामीणों से सूचना मिली कि गोरौल बाजार में एक लड़का के साथ उसे देखा गया है। पता करने पर जानकारी मिली कि देसरी थाना क्षेत्र गाजीपुर गांव निवासी आशुतोष कुमार के साथ गई है। उसके साथ उसका एक साथी मंजीत कुमार भी था। आरोप यह भी है कि अनैतिक कार्य के लिए लड़की का अपहरण किया गया था, लेकिन वह खुद थाने पहुंच गई। इस मामले के अनुसंधानकर्ता एएसआई उमाकांत सिंह ने उसे न्यायालय में युवती को बयान दर्ज कराने के लिए भेज गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.