मुजफ्फरपुर, मई 30 -- गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। पीएमश्री 2 राजकीयकृत उच्च विद्यालय में शुक्रवार को मशाल एवं समर कैंप का आयोजन किया गया। इसमें विजेता बच्चों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। हिन्दुस्तान कोलास प्राइवेट लिमिटेड तथा उनके सहयोगी इनोवेल सोशल इनोवेशन फाउंडेशन मुंबई की ओर से स्कूल को सोलर सिस्टम, इनवर्टर, वाटर प्यूरीफायर, पैड वेंडिंग मशीन, प्रिंटर, डिजिटल बोर्ड आदि दिया गया। इससे पहले मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई से आए प्रोडक्ट मैनेजर सैयम गुटके तथा चीफ मैनेजर रत्नेश कुमार ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मुकेश सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी महावीर प्रसाद, पूर्व वार्ड पार्षद अरविंद सिंह, गोरौल नगर पंचायत वार्ड 7 की पार्षद अंजू देवी, एचएम रवींद्र कुमार ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.