मुजफ्फरपुर, जुलाई 21 -- गोरौल। महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से सोमवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। खुशबू सुमन ने बताया कि सावन का महीना पवित्र होता है। पिंकी प्रशांत, अंजना कुमारी, रीता सोनी, विनीता सिंह, सोनी कुमारी, पूजा चौहान, तन्नू गिरि, कंचन मंडल, शबाना खातून, गुंजा कुमारी आदि महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से महिलाओं के बीच आपसी प्रेम और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...