मुजफ्फरपुर, मई 6 -- गोरौल। प्रखंड की भुआलपुर उर्फ बहादुरपुर पंचायत के ठिकहा गांव में मंगलवार को संकट मोचन भगवान हनुमान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस मौके पर हुए अष्टयाम यज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 251 कन्याएं शामिल हुईं। कन्याओं ने बहादुरपुर गांव स्थित जगदम्बा स्थान के निकट कलश में नदी से लाए गए गंगा जल को भरा। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ यज्ञ स्थल पहुंची। यहां आचार्य दिवाकर झा ने मंत्रोचारण के साथ कलश स्थापित कराया। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ अष्टयाम यज्ञ की शुरुआत हुई। मौके पर पूर्व मुखिया विंदेश्वर झा, विनोद कुमार झा, जितेंद्र महतो, अरविंद कुमार, दीपक कुमार सिंह, सुरेश झा, अशोक झा, रौशन झा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.