मुजफ्फरपुर, फरवरी 15 -- गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। गोरौल चौक पर तैनात चौकीदार की बदमाशों ने पिटाई कर दी। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया गया। मामले को लेकर गोरौल थाना में पदस्थापित चौकीदार नंदकिशोर प्रसाद ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें व्यासचक निवासी अनिल कुमार सहित दो लोगों को नामजद किया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात बाइक से क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद गोरौल चौक पर ड्यूटी कर रहा था। साइड लेने के दौरान दो वाहन सट गए। इसके बाद दोनों गाड़ी में बैठे लोग आपस में कहासुनी करने लगे। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। चालक से गाड़ी आगे बढ़ाने के लिए कहा तो उलझ गया। विरोध करने पर पिटाई कर दी। गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्त...