मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- गोरौल, हिंदुस्तान संवाददाता। एनएच 22 स्थित गोरौल इनायतनगर ओवरब्रिज पर रविवार को अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इसमें पश्चिम चंपारण जिले के भंगहा थाना में पदस्थापित एसआई रवि कुमार (31) की मौत हो गई। वे नालंदा जिले के चिकसौरा थाना क्षेत्र के महेशपुरडीह जोगीपुर बलवान निवासी देवेंद्र प्रसाद अशोक के पुत्र थे। वे अवकाश पर घर आए हुए थे। रविवार को ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे थे। डिवाइडर से टकराने के बाद बुलेट में आग लग गई। घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष रोशन कुमार, अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार, सब इंस्पेक्टर अभय शंकर सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से रवि को पीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, पुलिस बल और अग्निशमन दल ने बुलेट में लगी आग को बुझाया, तब तक पूरी बाइक जलकर राख हो गई थी। थानाध्यक्ष रोशन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.