मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- गोरौल। मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर गुमटी नंबर 25 के पास मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। इसकी सूचना गुमटी पर तैनात रेल कर्मी ने गोरौल जीआरपी के एसआई प्रमोद कुमार यादव और गोरौल थाना को दी। सूचना पर जीआरपी के एसआई व गोरौल थाने के एसआई अभय शंकर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त युवक मानसिक रूप में बीमार था। लोग उसे प्रतिदिन देखते थे। गोरौल थाने के एसआई ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.