हाजीपुर, फरवरी 13 -- गोरौल । संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के रामपुर सरोतर गांव के एक पानी भरे गढ्ढे में डूबने से एक 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृत किशोर की पहचान गांव के ही अरविंद महतो के 13 वर्षीय पुत्र सत्यम् कुमार के रूप में की गई है। मृत किशोर प्राथमिक विद्यालय रामपुर सहोतर के वर्ग 7 में पढ़ता था। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बुधवार को विद्यालय से आने के बाद सत्यम् खेलने के लिए निकला था। जब देर शाम तक वह वापस नहीं आया तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। तभी खोजबीन के बाद गांव में ही एक पानी भरा गढ्ढे में उसका शव मिला। ग्रामीण खोजते-खोजते जब उक्त गढ्ढे के निकट पहुंचे और उसका चप्पल वहां पर रखा मिला, ग्रामीणों ने पानी में जाकर बुधवार की देर रात्रि शव को बाहर निकाला। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृत किशोर की मां दौलत देवी का रो-रोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.