मुजफ्फरपुर, मार्च 4 -- गोरौल। थाना क्षेत्र के राजखंड गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया। उसको इलाज के लिए पीएचसी गोरौल में भर्ती कराया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया है। मामले में गांव के ही जख्मी गुंजेश कुमार ने केस दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया है कि बगल के गांव लोदीपुर से कुछ लोग लाठी, डंडे, पत्थर लेकर आ धमके और गाली गलौज करने लगे। मना करने पर सभी ने जान मारने की नीयत से मारपीट शुरू कर दी। डंडे से मारकर सिर फोड़ दिया। उसने मामले में भोला राय, विक्रम कुमार, रितिक कुमार को आरोपित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.