मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 23 -- गोरौल। थाना क्षेत्र के बेलवर हाट स्थित कपड़ा की एक दुकान में अचानक आग लग जाने से दुकान में रखा कपड़ा जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि मंगलवार की देर रात्रि पप्पू कुमार की दुकान में शॉट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते लाखों के कपड़े एवं नगदी भी जल गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन आग बढ़ता ही जा रही थी। इतने में अग्निशामक गाड़ी भी पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के दर्जनों दुकानें इसके चपेट में आ जाती।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...