सीवान, नवम्बर 7 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड के गोरौली स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोरौली बाया भाग बूथ संख्या 311 व इसी भवन के दाया भाग बूथ संख्या 312 पर मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया था। शाम 5 बजे तक बूथ संख्या 311 पर 7 व बूथ संख्या 312 पर 11 मत पड़े थे। मतदान बहिष्कार की सूचना मिलते ही प्रशासनिक दखलंदाजी शुरू हो गई। प्रशासन किसी भी हाल में मतदान शुरू कराने के लिए प्रयास कर रहा था। अंततः शाम करीब 5 बजे मतदाता कतारबद्ध हुए। राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोरौली बाया भाग बूथ संख्या 311 पर 701 मतदाता है। वहीं इसी भवन के दाया भाग बूथ संख्या 312 पर 672 मतदाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.