सीवान, मार्च 25 -- गोरेयाकोठी। जदयू विधानसभा के तीनों प्रखंड की बारी-बारी से समीक्षा हुई। इस दौरान बताया गया कि पंचायत अध्यक्ष व बूथ कमिटी ही पार्टी के सबसे मजबूत स्तंभ हैं, जिनकी बदौलत ही कोई भी चुनाव जीतते हैं। इसलिए, आज आज से चुनाव तक का समय पार्टी के लिए समर्पित कर दें, ताकि 2025 फिर से नीतीश कुमार की सरकार स्थापित कर बिहार में अमन, चैन व शांति कायम की जा सके। जिला संगठन प्रभारी प्रमोद पटेल ने कहा कि जिले के सभी विधानसभा की समीक्षा लगातार की गयी, यह अंतिम विधानसभा की समीक्षा है। जिलाध्यक्ष चन्द्रकेतु सिंह, विधानसभा प्रभारी पशुपति नाथ पटेल, राज्य परिषद सदस्य निकेश चंद्र तिवारी, जिला प्रवक्ता सुनील कुमार, जिला उपाध्यक्ष अमोद प्रियदर्शी , हरेराम कुशवाहा , संदेश महतो, शिवजी ठाकुर, आजाद खान व मनोज सिंह आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.