सीवान, फरवरी 6 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार की है। गिरफ्तार युवकों में स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरा टाड़ा निवासी मो. अरमान व मुस्तफाबाद निवासी मोगल अली शामिल हैं। जांच के दौरान पुलिस को इनके पास से एक देसी कट्टा व एक गोली बरामद किया गया है। दोनों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि बुधवार की शाम थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुरादाबाद बाजार में दो युवक चोरी की घटना में संलिप्त हैं और ग्रामीणों ने इन्हें पकड़कर रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। पूछताछ में आरोपियों स्वीकार किया कि वे हथियार का भय दिखाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे और हथियार क...