सीवान, मार्च 24 -- गोरया कोठी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पहलेजपुर पुल के समीप शनिवार की रात एक शिक्षक के साथ अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दे दिया। घटना को तब अंजाम दिया गया, जब रात के 9.15 बजे शिक्षक अपने घर लौट रहे थे। इस घटना के बाद मुस्तफाबाद निवासी 42 वर्षीय पीड़ित शिक्षक सरफराज अहमद ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करायी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि शनिवार की रात ईद के अवसर पर बाजार में खरीदारी करने के लिए गए थे। लौटने के क्रम में जैसे ही पहलेजपुर के समीप पहुंचे कि बाइक सवार तीन अपराधियों ने घेर लिया। जबतक शिक्षक कुछ समझ पाते कि मुंह बांधे तीनों में से एक अपराधी ने अपने पास रखे हथियार निकालकर फायरिंग कर दी। इसके बाद शिक्षक के पॉकेट में रखे पर्स को लूट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.