गोरखपुर, जनवरी 3 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। दक्षिण भारत की यात्रा पर 2026 की पहली भारत गौरव ट्रेन शनिवार को गोरखपुर से सुबह 9 बजे रवाना हो गई। ट्रेन से जाने वाले सभी 287 यात्रियों का फूल-माला और चंदन लगाकर स्वागत किया गया। यात्रियों को उनके निर्धारित स्थान पर बैठाने के बाद ट्रेन रवाना कर दी गई। ये ट्रेन श्रद्धालुओं को बालाजी, रामेश्वरम, कन्याकुमारी, मदुरई मीनाक्षी मंदिर और मल्लिकार्जुन के दर्शन कराएगी। भारत गौरव से जाने वाले यात्रियों को रास्ते में नाश्ता-भोजन देने के साथ ही स्थानीय स्थानों पर रुकने का भी इंतजाम किया गया है। इस ट्रेन में स्लीपर के साथ ही थर्ड और सेकंड एसी के भी कोच हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.