वाराणसी, जनवरी 11 -- बाबतपुर(वाराणसी), संवाद। गोरखपुर से बेंगलुरु जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान से रविवार शाम हवा में पक्षी टकरा गया, जिससे विमान का अगला हिस्सा (नोज) क्षतिग्रस्त हो गया। स्थिति को देखते हुए पायलट ने तत्परता दिखाते हुए बाबतपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई। घटना में सभी यात्री सुरक्षित रहे। विमान संख्या 6ई-437 रविवार शाम अपने निर्धारित समय 6:15 बजे गोरखपुर से बेंगलुरु के लिए रवाना हुआ था। विमान में क्रू मेंबरों सहित कुल 216 लोग सवार थे। उड़ान के दौरान पक्षी से टकराने के बाद चालक दल ने तुरंत नजदीकी वाराणसी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क किया। एटीसी के निर्देश पर विमान को डायवर्ट कर शाम 7:05 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। विमान के एप्रन पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.