नई दिल्ली, जुलाई 10 -- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स की रेट लिस्ट तैयार हो गई है। अब सभी नौ टोल बूथों पर टोल टैक्स के बोर्ड लगाए जाएंगे। उधर, एक्सप्रेसवे पर बने सभी नौ टोल बूथों को कंप्यूटर सिस्टम में जोड़ने की कवायद बुधवार को भी जारी रही। यूपीडा मुख्यालय से हरी झंडी मिलते ही टोल प्लाजा संचालित किए जाएंगे। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर जो भी वाहन चलेंगे, उनसे टोल टैक्स लिया जाएगा। बाइक, ऑटो व ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली का भी टैक्स लिया जाएगा, जबकि नेशनल हाईवे पर इनका टोल टैक्स नहीं लगता है। एक टोल प्लाजा से दूसरे टोल प्लाजा के बीच हुए कार्योँ के आधार पर टोल टैक्स निर्धारित किया गया। यहीं कारण है कि घाघरा नदी पार करने वालों वाहनों का टोल टैक्स अधिक होगा, क्योंकि वहां पुल की लंबाई अधिक है। टोल प्लाजा पर मासिक पास जारी कराने की व्यवस्था भी है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.