गोरखपुर, फरवरी 15 -- नगर के कौड़ीराम कस्बे में सोमवार रात शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में डीजे ऑपरेटर के सिर में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। घटना गुरु कृपा मैरिज हॉल से लगभग 100 मीटर पहले हुई, जिससे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी प्रदीप गुप्ता उर्फ गागा के पुत्र शुभ्रांश की बारात घर से निकलकर बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर के सामने स्थित गुरु कृपा मैरिज हॉल में जा रही थी। डीजे की धुन पर बाराती नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे। यह भी पढ़ें- मोबाइल मांगकर उड़ाए 4.87 लाख रुपये, चंद मिनटों में खाते से रकम ट्रांसफर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बारात मैरेज हाउस से 100 मीटर पहले ही थी कि बारात में शामिल एक युवक ने पिस्टल से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि उसने लगातार तीन फायर किए, जिनमें से दो गोली हवा में च...