सराईकेला, फरवरी 23 -- खरसावां । उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में 21 व 22 फरवरी को आयोजित 'पुरवाई लोक कला उत्सव' के पहले दिन सरायकेला छऊ नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। यह आयोजन पुरवाई कला, राजकीय बौद्ध संग्रहालय एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम में गुरु तपन कुमार पटनायक के नेतृत्व में सरायकेला छऊ दल ने करीब एक घंटे तक मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। कलाकारों ने 'हर-पार्वती', 'रात्रि', 'राधा-कृष्ण', 'आरती', 'नाविक', 'उरुभंग' और 'दुर्गा' सहित कई आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक वेशभूषा, मुखौटों और दमदार नृत्य-भंगिमाओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शारदा सिन्हा की पुत्री ने दी प्रस्तुति उद्घाटन सत्र की शुरुआत पद्मश्री कालूराम बामनिया, पद्मश्री ...