सुल्तानपुर, दिसम्बर 18 -- सुलतानपुर। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के गाना मिश्र के पुरवा, कटका बाजार निवासी सौरभ मिश्र 'विनम्र' को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए संत कबीर मानवतावादी सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान धरा धाम विश्व सद्भाव पीठ के प्रमुख, मानद कुलपति संत डॉ. सौरभ पांडेय एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड्स होल्डर डॉ. विनय श्रीवास्तव द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह गोरखपुर स्थित केशव चैरिटेबल द्वारा कौड़ीराम में आयोजित किया गया। सौरभ मिश्र 'विनम्र' कटका क्लब सामाजिक संस्था के अध्यक्ष हैं। उनके नेतृत्व में चलाया गया "एम्बुलेंस को रास्ता दें" अभियान क्षेत्र में जन-जागरूकता का प्रभावी माध्यम बना है। इसके साथ ही वे पर्यावरण संरक्षण तथा पशु-पक्षियों की सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.