गोरखपुर, मार्च 16 -- राजीव दत्त पाण्डेय गोरखपुर। साहित्य, दर्शन और आध्यात्म की पावन भूमि गोरखपुर में अब नगर निगम,'साहित्य पार्क के निर्माण की योजना बना रहा है। खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी परियोजना के निकट राजस्व ग्राम खोराबार में बनने वाले इस साहित्य पार्क का उद्देश्य साहित्य प्रेमियों, लेखकों और विद्यार्थियों को ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे अध्ययन, लेखन, कलात्मक अभिव्यक्ति के साथ विचार-विमर्श भी कर सकें। पार्क में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल का स्कल्पचर भी स्थापित होगा। 11.99 करोड़ रुपये से बनने से वाले इस पार्क के लिए नगर निगम की कार्यदाई संस्था सीएनडीएस यूनिट -42 ने इस्टीमेट बना दिया है। अब जल्द ही इसे शासन की स्वीकृति के भेजा जाएगा। यह पार्क गोरखपुर और उसके आस-पास के प्रतिष्ठित महापुरुषों गुरु गोरक्षनाथ, महात्मा बुद्ध, संत कबीर, परमह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.