वरिष्ठ संवाददाता, जनवरी 31 -- यूपी के गोरखपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां रामगढ़ताल क्षेत्र के नौका विहार में चाय पी रहे एक रील क्रिएटर को महराजगंज से आए छह युवकों ने बेरहमी से पीटने के बाद कार से अगवा कर लिया। युवक का मोबाइल चेक करने के बाद उसे 30 किमी बाद चलती गाड़ी से फेंक दिया। बालू पर गिरने से युवक की जान बच गई। युवक की मां की सूचना पर पुलिस ने आधी रात मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर युवक को बरामद कर लिया। छह युवकों को भी हिरासत में लिया गया है। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के जाफरा बाजार के रहने वाले शाहिद कुरैशी रील बनाकर सोशल मीडिया पर डालता है। 29 जनवरी की रात 9 बजे वह नौकायन घूमने गया था। वह एक दुकान पर चाय पी रहा था। इसी दौरान दो गाड़ियों से उतरे करीब छह युवक उसके पास पहुंचे और जबरन कुर्सी से उठाकर भगाने लगे। आरोपियों ने पिटाई ...