गोरखपुर, अगस्त 16 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। एम्स थाना क्षेत्र के रजही सरसिया टोला में एक बेटे ने बंटवारे के विवाद में शुक्रवार की रात में अपने पिता के सिर पर फावड़े से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची एम्स थाने की पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक भागवत मिश्रा (65) के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। एम्स थाना क्षेत्र के रजही रामसरिया में रहने वाले भागवत मिश्रा का शुक्रवार की देर रात अपने बेटे राधेश्याम से घर और जमीन के बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई। नाराज होकर बेटे राधेश्याम ने पिता भागवत मिश्रा के सिर पर फावड़े से प्रहार कर दिया, जिससे लहूलुहान होकर वह जमीन पर गिर गए। परिवार के अन्य लोग भागवत मिश्रा को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.