गोरखपुर, नवम्बर 15 -- गोरखपुर में धान कटाई के चरम मौसम में पराली जलाने के मामलों ने एक बार फिर प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। गोरखपुर-बस्ती मंडल में इस वर्ष 15 सितंबर से 12 नवंबर के बीच पराली जलाने की 341 घटनाएं दर्ज की गई हैं, जबकि वर्ष 2020 में इसी अवधि में यह आंकड़ा 189 था। यानी बीते पांच वर्षों में पराली जलाने की घटनाएं लगभग दोगुनी हो गई हैं। सबसे ज्यादा 117 मामले महराजगंज जिले में दर्ज हुए हैं, जबकि गोरखपुर में 67, सिद्धार्थनगर में 42, बस्ती में 40, देवरिया में 38, संतकबीरनगर में 28 और कुशीनगर में 09 मामले सामने आए हैं। प्रशासनिक सख्ती और सेटेलाइट निगरानी के बावजूद कई स्थानों पर किसानों द्वारा पराली जलाने की घटनाएं रुक नहीं रहीं। बुधवार को दोनों मंडल में रिपोर्ट 61 मामलों में सर्वाधिक 23 महराजगंज में, सिद्धार्थनगर में 12, गोरखपुर और बस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.