गोरखपुर, अप्रैल 24 -- गुलरिहा,हिंदुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र के नारायनपुर में गुरुवार की भोर में एक युवक ने अपनी नव विवाहित पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। दूसरी मंजिल पर सो रहे बड़े भाई पर भी हमला कर घायल कर दिया। पिता ने घायल बेटे को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपित को हिरासत में ले लिया है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किया है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है। क्षेत्र के नारायनपुर नंबर दो टोला हीरागंज निवासी घायल आतिश की पत्नी पूजा ने बताया कि रात में छोटे देवर सतीश चौहान खाना खाने के बाद पत्नी के साथ अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह अपने कमरे से निकलकर पहली मंजिल पर जाकर सोफे पर लेट गए। जब मैं उठी और नित्य कर्म के लिए चली गई। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.