मोतीराम अड्डा, फरवरी 28 -- यूपी के गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। झंगहा क्षेत्र में मोतीराम अड्डा के कोईरान टोला में शुक्रवार सुबह एक युवक ने अपने दादा-दादी और चचेरे दादा की फावड़े से काट कर हत्या कर दी। वह भैंस पर फावड़े से प्रहार कर रहा था। दादा ने उसे रोका तो उन पर ही हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव को पहुंची दादी और चचेरे दादा की भी जान ले ली। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस ने बताया कि भैंस में रावण वास कर रहा था, उसे मारना था। दादा-दादी को भी दुष्टात्मा बताया। उसने कहा कि कई जन्मों से वह असुरों का नाश करता आ रहा है। फिलहाल पुलिस उसे मनोरोगी मान रही है। दोनों भाइयों के बीच यह इकलौता पोता है। कोईराना टोला निवासी विजय बहादुर का बेटा रामदयाल सुबह जगने के बाद घर में मां से विवाद कर 200 मीटर दूर घोठ (पशु बां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.