बड़हलगंज (गोरखपुर), मार्च 30 -- यूपी के गोरखपुर में बड़हलगंज क्षेत्र गायघाट गांव के सामने हादसा हो गया। रविवार की सुबह छह बजे रामजानकी मार्ग पर ट्रेलर की टक्कर से एंबुलेंस सवार महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। उन्हें बड़हलगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में पशुपालन विभाग के एक अधिकारी भी शामिल हैं। वह अपने बुजुर्ग चाचा का शव लेकर परिवार के साथ एंबुलेंस से गांव लौट रहे थे। मऊ जनपद के मधुबन कस्बे के रहने वाले सत्येंद्र प्रसाद के पिता 75 वर्षीय जगलाल प्रसाद की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिवारीजन एंबुलेंस से उनका शव लेकर लखनऊ से मधुबन लौट रहे थे। एंबुलेंस में कुल नौ लोग थे। रविवार की सुबह छह बजे एंबुलेंस बड़हलगंज क्षेत्र के गायघाट गांव के पास पहुंची थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.