गोरखपुर, जनवरी 10 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। तारामंडल इलाके में स्थित वाणिज्य कर भवन में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। बिल्डिंग की पहली मंजिल पर स्थित विभाग का कार्यालय पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि घटना के समय कार्यालय बंद था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। विभागीय अधिकारी नुकसान के आकलन में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार रात करीब डेढ़ बजे अचानक बिल्डिंग की पहली मंजिल से आग की तेज लपटें और धुआं उठता दिखाई दिया। यह देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग और रामगढ़ताल थाना पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंच गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग...