गोरखपुर, मार्च 17 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता गोरखपुर में खेल प्रेमी अब 24 घंटे में कभी भी क्रिकेट और फुटबॉल खेलने का आनंद निर्धारित शुल्क चुकाकर उठा सकेंगे। बुद्ध बिहार पार्ट-ए कमर्शियल में पहली बार बॉक्स टर्फ क्रिकेट और फुटबॉल खेलने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह खेल परिसर 3500 वर्ग फीट क्षेत्रफल में फैला है, जहां खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर के 19 मिमी मल्टी-स्पोर्ट टर्फ पर दुधिया रोशनी के बीच खेल का आनंद ले सकते हैं। इस खेल परिसर का संचालन पुणे से बी-टेक और एमबीए की पढ़ाई कर चुके शिवम निषाद कर रहे हैं। इसे 'बाउड्री बॉक्स के नाम से जाना जाता है। यहां टॉयलेट और किचन जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा दर्शकों के बैठने की भी समुचित व्यवस्था की गई है। पिछले सप्ताह से यहां ट्रायल रन जारी है। रविवार की रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.