कुशीनगर, जनवरी 15 -- कुशीनगर। गोरखपुर महोत्सव में खड्डा क्षेत्र के मठिया स्थित आरपीआईसी कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने विज्ञान प्रतियोगिताओं में पूरे मंडल में प्रथम स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए आधुनिक विज्ञान मॉडलों का निरीक्षण कर सराहना की। पूरे मण्डल में विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में आरपीआईसी खड्डा के दीपक और विनीतके मॉडल को प्रथम स्थान मिला। विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर इसी स्कूल के अभिनय कुशवाहा रहे। विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विभु देव दूबे एंड टीम रही। वहीं विज्ञान गीत प्रतियोगिता में यशिका मौर्या प्रथम रहीं। विज्ञान पोस्टर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर आरोही कुशवाहा , तृतीय स्थान पर शशांक कुशवाहा, चतुर्थ स्थान पर अवनी गुप्ता और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.