गोरखपुर, जनवरी 12 -- गोरखपुर, निज संवाददाता गोरखपुर महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को कृषि से समृद्धि विषय गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में प्रदेश के चार पद्मश्री डॉ. रामचेत चौधरी, पद्मश्री भारत भूषण त्यागी, पद्मश्री रामशरण वर्मा, पद्मश्री चन्द्रशेखर सिंह ने किसानों से अनुभव साझा किया। साथ ही डीडीयू के कृषि संकाय निदेशक डॉ. आरआर सिंह ने भी गोष्ठी में अपने विचार साझा किए। गोष्ठी में गोरखपुर ग्रामीण क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह, सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ला भी उपस्थित रहे। इस दौरान संयुक्त कृषि निदेशक धनंजय सिंह, जिला कृषि अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. आरडी वर्मा भी इस दौरान मोजूद रहे। संचालन नवीन पाण्डेय, संजय सिंह और राम अधार यादव ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.