गोरखपुर, मार्च 8 -- गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए 05303/05304 गोरखपुर-महबूबनगर स्पेशल का संचलन 09 से 30 मार्च तक चार फेरों में किया जाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि 05303 गोरखपुर-महबूबनगर स्पेशल 09 से 30 मार्च तक गोरखपुर से सुबह 04.30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन शाम 7.15 बजे महबूबनगर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05304 महबूबनगर-गोरखपुर स्पेशल 10 से 31 मार्च तक महबूबनगर से रात 10.10 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन शाम 5.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.